बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित Lucent Bihar Gk Previous Year Question Paper In Hindi प्रदान कर रहे हैं।
प्रश्न. बिहार राज्य के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर. श्रीकृष्ण सिंह
प्रश्न. ‘द सर्च लाइट’ का प्रकाशन किस वर्ष से प्रारंभ हुआ?
उत्तर. 1918 ई.
प्रश्न. नालंदा में किस प्रतिहार राजा के सिक्के मिले हैं?
उत्तर. भोज
प्रश्न. रॉबर्ट क्लाइव ने किस भारतीय को बिहार का नायब दीवान नियुक्त किया था?
उत्तर. शिताब राय
प्रश्न. मेगास्थनीज ने अपनी पुस्तक ‘इंडिका’ में पाटलिपुत्र को क्या कहा है?
उत्तर. पोलिबोथ्रा
प्रश्न. मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना की शुरुआत कब की गई?
उत्तर. 28 अक्तूबर, 2016 को
प्रश्न. राज्य का पहला जैविक ग्राम किसे घोषित किया गया है?
उत्तर. कोठिया
प्रश्न. बोधगया में महाबोधि मंदिर का निर्माण किस स्थल पर किया गया है?
उत्तर. गौतम बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति स्थल पर
प्रश्न. बिहार कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन कब हुआ?
उत्तर. 1934 में
प्रश्न. द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासन काल में हुआ था?
उत्तर. कालाशोक
प्रश्न. जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बिहार के किस जिले में अवस्थित है?
उत्तर. पटना
प्रश्न. अजातशत्रु किस वर्ष अपने पिता बिंबिसार की हत्या कर मगध का शासक बना?
उत्तर. 493 ई.पू.
प्रश्न. बिहार में सिगरेट का एकमात्र कारखाना कहाँ स्थित है?
उत्तर. मुंगेर
प्रश्न. रियासत काश्तकारी अधिनियम को अन्य किस अधिनियम के नाम से जाना जाता है?
उत्तर. बटाईदारी अधिनियम
प्रश्न. पश्चिम बंगाल को स्पर्श करनेवाले बिहार के कितने जिले हैं?
उत्तर. 3
प्रश्न. जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय किस शहर में स्थित है?
उत्तर. छपरा
प्रश्न. बौद्ध धर्म का नियम किस ग्रंथ में है?
उत्तर. विनयपिटक
प्रश्न. संविधान के किस अनुच्छेद में धन विधेयक की विस्तृत परिभाषा दी गई है?
उत्तर. अनुच्छेद 110
प्रश्न. बिहार में पूर्ण प्रतिरक्षण (Immunization) का आच्छादन कितना प्रतिशत है?
उत्तर. 84 प्रतिशत
प्रश्न. महावीर के अनुयायी क्या कहलाते हैं?
उत्तर. जैनी
प्रश्न. श्रीखिडा पन बिजली परियोजना बिहार के किस जिले में निर्माणाधीन है?
उत्तर. रोहतास
प्रश्न. आजाद भारत में बिहार के प्रथम राज्यपाल कौन हुए?
उत्तर. जयराम दास दौलत राम
प्रश्न. विक्रमशिला महोत्सव बिहार में कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर. भागलपुर
प्रश्न. पापहरणी मेला बिहार में कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर. भागलपुर
प्रश्न. गया के विष्णुपद मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर. रानी अहिल्याबाई
प्रश्न. बिहार में कितने विश्वविद्यालय है?
उत्तर. 12
प्रश्न. बिहार में सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला कौन है?
उत्तर. मुंगेर (876)
प्रश्न. राज्य की सभी महत्त्वपूर्ण नियुक्तियाँ राज्यपाल किसके परामर्श से करता है?
उत्तर. मंत्रिलपरिषद्
प्रश्न. वित्तीय वर्ष 2014-15 में कर तथा सकल राज्य घरेलू उत्पाद का अनुपात बिहार में कितना है?
उत्तर. 5.5 प्रतिशत
प्रश्न. काँवर झील किस जिले में अवस्थित है?
उत्तर. बेगूसराय
प्रश्न. कौन नदी बिहार का शोक कहलाती है?
उत्तर. कोसी नदी
प्रश्न. एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला कब और किस स्थान पर आयोजित होता है?
उत्तर. कार्तिक पूर्णिमा,सोनपुर
प्रश्न. जयप्रकाश नारायण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान किस शहर में अवस्थित है?
उत्तर. पटना
प्रश्न. स्मार्ट सिटी मिशन के क्रियान्वयन के लिए बिहार का सर्वप्रथम कौन सा शहर चुना गया है?
उत्तर. भागलपुर
प्रश्न. बुद्ध का अंतिम वाक्य क्या था?
उत्तर. अप्प दीपो भव
प्रश्न. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर. लॉर्ड कैनिंग
प्रश्न. 2016-17 में अनाजों का कुल उत्पादन कितना अनुमानित है?
उत्तर. 140.9 लाख टन
Tag:- Lucent Bihar Gk Previous Year Question Paper In Hindi Bihar gk for bpsc pdf in Hindi Bihar gk 2020 in Hindi bpsc gk question in Hindi लुसेंट बिहार सामान्य ज्ञान pdf download Bihar gk book for bpsc crown Bihar special book in Hindi lucent Bihar samanya Gyan in English crown Bihar general knowledge pdf crown Bihar samanya Gyan pdf download Bihar general knowledge book for bpsc pdf
Leave a Reply