Haryana नहर/Canal Most important Question All Hssc नमस्कार दोस्तों आपको इस पोस्ट में हरियाणा के पिछले वर्षों जो एग्जाम हुए थे. उन एग्जाम में यह प्रश्न बार-बार रिपीट हुए क्वेश्चन आपको इस पोस्ट में दिए गए हैं. इन प्रश्नों को आप ध्यान से पढ़ें यह आपके एग्जाम के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेंगे. अगर आपके मन में कोई सुवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और इस वेबसाइट पर हरियाणा एचएसएससी के जितने भी एग्जाम हुए हैं. उन एग्जाम में जो प्रश्न पूछे गए थे. वही प्रश्न आपको इस वेबसाइट पर मिल जाएंगे जिससे आप अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते हैं.
प्रश्न. हरियाणा की सबसे प्राचीन व प्रमुख नहर कौन-सी है?
(A) गुड़गाँव नहर
(B) भिवानी नहर
(C) भाखड़ा नहर
(D) पश्चिमी यमुना नहर
उत्तर. D
प्रश्न. सीसवाल (हिसार) किस नहर के किनारे स्थित है?
(A) चेतांग नहरं
(B) यमुना नहर
(C) पश्चिमी यमुना नहर
(D) इंदिरा गांधी नहर
उत्तर. A
प्रश्न. पश्चिमी यमुना नहर किस स्थान से यमुना नदी से निकाली गई है?
(A) साल्हावास
(B) करनाल
(C) ताजेवाला (हथिनीकुण्ड बैराज)
(D) भाखड़ा-नांगल
उत्तर. C
प्रश्न. भाखड़ा नहर द्वारा हरियाणा के किस जिले में सिंचाई कार्य किया जाता है?
(A) सिरसा
(B) हिसार
(C) रोहतक
(D) ये सभी
उत्तर. D
प्रश्न. हरियाणा की कौन-सी नहर दिल्ली में ओखला नामक स्थान से यमुना नदी से निकाली गई है?
(A) गुड़गाँव नहर
(B) भाखड़ा नहर
(C) पूर्वी यमुना नहर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर. A
प्रश्न. ताजेवाला नामक स्थान से हरियाणा की कौन सी नहर निकाली गई है?
(A) पश्चिमी यमुना नहर
(B) गुड़गाँव नहर
(C) भिवानी नहर
(D) भाखड़ा नहर
उत्तर. A
प्रश्न. जुई नहर द्वारा प्रमुखतः हरियाणा के किस जिले में सिंचाई होती है?
(A) भिवानी
(B) कुरुक्षेत्र
(C) सिरसा
(D) सोनीपत
उत्तर. A
प्रश्न. प्रदेश की कौन-सी नहर जगाधरी-पोंटा सड़क पर स्थित ताजेवाला नामक स्थान से यमुना नदी से निकलती है?
(A) भाखड़ा नहर
(B) पश्चिमी व पूर्वी नहर
(C) जवाहरलाल नेहरु नहर
(D) कोई नहीं
उत्तर. B
प्रश्न. हरियाणा की पुरानी नहर कौन-सी है?
(A) भिवानी नहर
(B) जवाहरलाल नहर’
(C) पूर्वी यमुना नहर
(D) पश्चिमी यमुना नहर
उत्तर. D
प्रश्न. भिवानी में पहली बार नहर कब लाई गई?
( A) 1890
(B) 1891
(C) 1892
(D) 1893
उत्तर. D
प्रश्न. निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. रेवाड़ी लिफ्ट सिंचाई स्कीम हरियाणा की पाँचवीं लिफ्ट सिंचाई स्कीम है।
2. मेवात क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं में सुधार हेतु . हरियाणा सरकार ने आगरा नहर के रखरखाव को अपने हाथ में ले लिया है।
3. हरियाणा के रेतीले भागों में सिंचाई नहरों द्वारा की जाती हैं। उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(A) 1,2 और 3
(B) 1 और 2
(C) 2 और 3
(D) केवल 3
उत्तर. B
प्रश्न. ककरोई माइक्रो जल विद्युत परियोजना किस नहर पर बनी है?
(A) भिवानी नहर
(B) भाखड़ा नहर
(C) गुड़गाँव नहर
(D) पश्चिमी यमुना नहर
उत्तर. B
प्रश्न. हरियाणा की सबसे प्राचीन व प्रमुख नहर कौन सी है?
(A) गुड़गाँव नहर
(B) भिवानी नहर
(C) भाखड़ा नहर
(D) पश्चिमी यमुना नहर
उत्तर. D
प्रश्न. जवाहर लाल नहर द्वारा प्रदेश के किस जिले में सिंचाई की जाती है?
(A) सिरसा जिले में
(B) रोहतक जिले में
(C) महेंद्रगढ़ जिले में
(D) जींद जिले में
उत्तर. C
प्रश्न. भाखड़ा नहर द्वारा हरियाणा के किन जिलों की सिंचाई की जाती है?
(A) गुड़गाँव एवं फरीदाबाद
(B) जीन्द एवं रोहतक
(C) करनाल एवं सोनीपत
(D) सिरसा एवं हिसार
उत्तर. D
प्रश्न. गुड़गाँव के अतिरिक्त किस जिले में ‘गुड़गाँव नहर’ द्वारा सिंचाई की जाती है?
(A) पानीपत
(B) फरीदाबाद
(C) सोनीपत
(D) कैथल
उत्तर. B
प्रश्न. हरियाणा की सबसे पुरानी नहर है?
(A) पश्चिमी यमुना नहर
(B) पूर्वी यमुना नहर
(C) जवाहर लाल नहर
(D) भिवानी नहर
उत्तर. A
प्रश्न. निम्न में से किसे इन्दिरा गाँधी नहर भी कहा जाता है?
(A) सांगा उत्थान योजना
(B) नेहरू उत्थान योजना
(C) लोहारु उत्थान योजना
(D) जुई नहर योजना
उत्तर. C
प्रश्न. भाखड़ा नहर किसके निकट से हरियाणा में प्रवेश करती है?
(A) टोहाना
(B) रेवाड़ी
(C) फतेहाबाद
(D) बरवाला
उत्तर. A
प्रश्न. दादूपुर-शाहबाद-वाल्वी नहर परियोजना के तहत हरियाणा के किस जिले को सिंचाई की सुविधा प्राप्त नहीं होगी?
(A) यमुनानगर
(B) पंचकूला
(C) अम्बाला
(D) कुरुक्षेत्र
उत्तर. B
प्रश्न. महेन्द्रगढ़ जिले में कृषि की उन्नति के लिए कौन-सी सिंचाई परियोजना चलाई गई?
(A) लोहारू लिफ्ट सिंचाई परियोजना
(B) पश्चिमी यमुना नहर योजना
(C) जे एल एन उत्थापक सिंचाई परियोजना
(D) हथनीकुण्ड बैराज परियोजना
उत्तर. C
प्रश्न. प्रदेश की कौन-सी नहर जगाधरी-पोंटा सड़क पर स्थित ताजेवाला नामक स्थान से यमुना नदी से निकलती है?
(A) भाखड़ा नहर
(B) पश्चिमी व पूर्वी यमुना नहर
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) कोई नहीं
उत्तर. B
प्रश्न. सबसे कम सरकारी नहरों द्वारा सिंचाई अधीन निवल क्षेत्र वाला जिला कौन-सा है?
(A) पंचकूला, फरीदाबाद
(B) हिसार, भिवानी
(C) पानीपत, करनाल
(D) सोनीपत, झज्जर
उत्तर. A
प्रश्न. पश्चिमी यमुना नहर विद्युत परियोजना की स्थापना कब की गई?
(A) 1976
(B) 1975
(C) 1977
(D) 1978
उत्तर. C
Haryana Gk Questions in Hindi Quiz MCQ HSSC GK
Tag:- Haryana नहर/Canal Most important Question All Hssc Exams Most Important HSSC Exam Questions. HTET and HSSC Exams. Haryana Current Affairs. Haryana G.K for HTET.GK for HSSC Exams Haryana GK Quiz In Hindi. HSSC Sub-Inspector and Constable Exams. Haryana Most important Question All Hssc Exams. HSSC 2019 | Haryana GK | Important Questions For HSSC. Haryana नहर/Canal Most important Question All Hssc
Leave a Reply