Bihar Police GK Question Answer In Hindi 2021

बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित  Bihar Police GK Question Answer In Hindi 2021 प्रदान कर रहे हैं।

यह प्रश्न पिछले वर्षों जो बिहार के कंपटीशन के एग्जाम हुए थे उन Exam में यह प्रश्न पूछे गए इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें यह आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे।

 

 

प्रश्न. ‘गरीबी हटाओ’ का नारा पहली बार किस योजना का अंग बना?
उत्तर. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना

प्रश्न. पुरातात्त्विक संग्रहालय, नालंदा की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर. 1917 ई. में

प्रश्न. लोकनायक जयप्रकाश नारायण को ‘भारतरत्न’ से कब नवाजा गया?
उत्तर. 1999 ई.

प्रश्न. नाबार्ड की स्थापना किस वर्ष हुई तथा इसका मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर. 12 जुलाई, 1982, मुंबई में है।

प्रश्न. जनसंख्या घनत्व के दृष्टिकोण से बिहार का स्थान क्या है?
उत्तर. प्रथम

प्रश्न. हजरत मलिक और शेख मखदूम शाह श(दीन की बड़ी दरगाह कहाँ स्थित है?
उत्तर. नालंदा जिले में स्थित पीर पहाड़ी पर

प्रश्न. बिहार एवं उड़ीसा नाम से दो पृथक् राज्य कब बनाए गए?
उत्तर. 1 अप्रैल, 1936

प्रश्न. अंग्रेजी समाचार-पत्र ‘द बिहार हेराल्ड’ का प्रकाशन कब शुरू किया गया था?
उत्तर. 1875 ई.

प्रश्न. राज्य के किस जिले में सबसे अधिक परिवार गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करते हैं?
उत्तर. किशनगंज

प्रश्न. जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था विकसित होती है, राष्ट्रीय आय में तृतीयक क्षेत्र का अंश क्या होता है?
उत्तर. बढ़ता जाता है

प्रश्न. अजातशत्रु ने अपने शासन के किस वर्ष में गौतम बुद्ध के महापरिर्वाण के पश्चात् उनके अवशेषों पर राजगृह में स्तप का निर्माण करवाया था?
उत्तर. दसवें वर्ष

प्रश्न. पंचायती राज संस्थाओं में अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण की व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद में की गई है?
उत्तर. अनुच्छेद 243(घ)

प्रश्न. भारत के महान् ज्योतिषाचार्य आर्यभट्ट का बिहार के किस नगर से गहरा संबंध रहा था?
उत्तर. पाटलिपुत्र

प्रश्न. कटरागढ़ कहाँ स्थित है?
उत्तर. मुजफ्फरपुर

प्रश्न. कोसी नदी को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. सप्तकौशिकी

प्रश्न. ‘E-Z’ पे-कार्ड योजना की शुरुआत बिहार में कब की गई?
उत्तर. 26 मार्च, 2011

प्रश्न. बिहार में किस स्थान पर महावीर स्वामी का जन्म हुआ था?
उत्तर. वैशाली

प्रश्न. मनरेगा के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 2015-16 में न्यूनतम मजदूरी कितनी दी जा रही है?
उत्तर. 177 रुपया

प्रश्न. अगस्त क्रांति के दौरान 9 अगस्त, 1942 को पटना में महिलाओं के जुलूस की नेतृत्वकत्री महिला कौन थीं?
उत्तर. भगवती देवी

प्रश्न. राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर ऋणात्मक (-0.97 प्रतिशत) किस दशक में थी?
उत्तर. 1911 से 1921 ई.

प्रश्न. सबौर मेला बिहार में कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर. भागलपुर

प्रश्न. बिहार में 1857 ई. का विद्रोह कब प्रारंभ हुआ था?
उत्तर. 12 जून, 1857

प्रश्न. उर्दू को बिहार में द्वितीय राजभाषा का दर्जा किस वर्ष प्रदान किया गया?
उत्तर. 1984

प्रश्न. राज्य में महाधिवक्ता की नियुक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार की जाती है?
उत्तर. अनुच्छेद 165

प्रश्न. संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यपाल के अधिकारों का वर्णन किया गया है?
उत्तर. अनुच्छेद 153 से 162 तक

प्रश्न. गुरु प्रसाद सेन के द्वारा बिहार के अंग्रेजी समाचार-पत्र ‘दि बिहार हेराल्ड’ का प्रकाशन कब शुरू हुआ था?
उत्तर. 1875 ई. में

प्रश्न. मिथिला चित्रकला संस्थान कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर. सौराठ, मधुबनी

प्रश्न. अंग महाजनपद में वर्तमान में बिहार के कौन से जिले सम्मिलित हैं?
उत्तर. भागलपुर एवं मुंगेर

प्रश्न. हेमचंद्र गुजरात के किस वंश के दरबार में रहनेवाला विद्वान् था?
उत्तर. चालुक्य

प्रश्न. किस महाजनपद में गणतंत्रात्मक व्यवस्था थी?
उत्तर. वज्जि

प्रश्न. प्रथम शासक कौन था, जिसने शुद्ध चाँदी का रुपया चलाया?
उत्तर. शेरशाह

प्रश्न . भारत में 2015 की HDI रिपोर्ट के अनुसार बिहार किस स्थान पर है?
उत्तर. 21वें

प्रश्न. राज्य की 15-35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं में लगभग 40 लाख निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए कौन सी योजना शुरू की गई है?
उत्तर. मुख्यमंत्री अक्षर आँचल योजना

प्रश्न. राज्य फल अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर. भागलपुर

प्रश्न. श्रीलंका साहित्य के अनुसार शासक बनने से पूर्व अशोक कहाँ का गर्वनर था?
उत्तर. उज्जैन

प्रश्न. ‘रिवोल्यूशनरी क्वेस्ट’ पुस्तक की रचना किसने की?
उत्तर. जयप्रकाश नारायण

प्रश्न. बिहार का सबसे बड़ा पन-बिजलीघर कौन सा है?
उत्तर. डगमारा

 

 

Tag:-  बिहार पुलिस मॉडल पेपर हिंदी 2020 pdf बिहार सामान्य ज्ञान इन हिंदी पीडीएफ बिहार में सबसे कम साक्षरता वाला जिला बिहार में प्रथम सामान्य ज्ञान बिहार का सबसे कम जनसंख्या वाला प्रदेश कौन सा है बिहार में सर्वाधिक साक्षरता किस धर्म की है बिहार जनरल नॉलेज 2019 वनपाल पिछले वर्ष सवाल बिहार bihar police gk 2021 bihar police gk pdf Bihar Police GK Question Answer In Hindi 2021

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*