Bihar Police Gk Previous Year Question Paper In Hindi

बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित  Bihar Police Gk Previous Year Question Paper In Hindi प्रदान कर रहे हैं।

 

 

प्रश्न. वीर कुंवर सिंह स्टेडियम बिहार में किस स्थान पर स्थित है?
उत्तर. आरा

प्रश्न. बिहार में जननी एवं बाल सुरक्षा योजना कब शुरू की गई?
उत्तर. 2006 ई.

प्रश्न. राज्य में ‘बिहारबंधु’ समाचार-पत्र कब प्रारंभ हुआ था?
उत्तर. 1874 ई. में

प्रश्न. तीर्थों (विभाग) के अध्यक्ष को ‘अर्थशास्त्र’ में क्या कहा गया है?
उत्तर. महामात्र

प्रश्न. बिहार की उत्तर से दक्षिण की लंबाई कितनी है?
उत्तर. 362 किमी.

प्रश्न. राज्य में 2015-16 में कुल कितनी दुग्ध उत्पादन सहयोग समितियाँ संगठित हैं?
उत्तर. 19.5 हजार

प्रश्न. मौर्य काल में स्थायी सेना को क्या कहा जाता था?
उत्तर. मौल

प्रश्न. खोंड जनजाति बिहार के किस क्षेत्र में निवास करती है?
उत्तर. भोजपुर (शाहाबाद)

प्रश्न. अशोक ने नेपाल में किस नगर की स्थापना की?
उत्तर. ललितपाटन

प्रश्न. भारत के किस राज्य में विश्व के प्रथम गणितज्ञ आर्यभट्ट का जन्म हुआ था?
उत्तर. बिहार

प्रश्न . धान का सर्वाधिक उत्पादन करनेवाला जिला कौन है?
उत्तर. रोहतास

प्रश्न. बिहार लॉन टेनिस परिषद् का गठन किस वर्ष हुआ?
उत्तर. 1912 ई.

प्रश्न. बौद्ध संघ में किसी व्यक्ति के प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु कितना वर्ष निर्धारित था?
उत्तर. 15 वर्ष

प्रश्न. चंपारण क्षेत्र में नहर सिंचाई के बदले किसानों से लिया जानेवाला कर का क्या नाम था?
उत्तर. पैन खर्च

प्रश्न . पंचायती राज प्रणाली की जिले में सर्वोच्च संस्था कौन होती है?
उत्तर. जिला परिषद्

प्रश्न. राज्य महिला आयोग का गठन किस वर्ष में किया गया?
उत्तर. 2001 ई.

प्रश्न. ‘कैकेयी’ और ‘ऋतुवंश’ महाकाव्य किसके द्वारा रचित है?
उत्तर. केदारनाथ मिश्र प्रभात

प्रश्न. अनुसूचित जनजातियों में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला कौन है?
उत्तर. गोपालगंज (1063)

प्रश्न. राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान बलदेव प्रसाद ने महाधिवक्ता के पद से कब त्याग-पत्र दिया था?
उत्तर. 1942 ई.

प्रश्न. क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का देश में कौन सा स्थान है?
उत्तर. 10वाँ

प्रश्न. बिहार सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक कौन थे?
उत्तर. जयप्रकाश नारायण

प्रश्न. मलिक इब्राहीम बयाँ का मकबरा कहाँ स्थित है?
उत्तर. बिहारशरीफ

प्रश्न. राज्य में सर्वप्रथम मानसून किस कृषि उप-जोन में आता है?
उत्तर. जोन-11

प्रश्न. सारनाथ स्थित भारत का राजकीय चिह्न किस तरह का स्तंभ है?
उत्तर. सिंह शीर्ष स्तंभ

प्रश्न. नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन की स्थापना कब हुई?
उत्तर. 15 अगस्त, 1905

प्रश्न. ‘वहाबी आंदोलन’ का नेतृत्व पटना में किसने किया था?
उत्तर. विलायत अली एवं इनायत अली

प्रश्न. ‘गीता रहस्य’ के रचयिता कौन है?
उत्तर. बाल गंगाधर तिलक

प्रश्न. बिहार में पहली जनशताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी का शुभारंभ कब हुआ था?
उत्तर. 19 जून, 2002 को

प्रश्न. चीनी साहित्य के अनुसार बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
उत्तर. 563 ई.पू.

प्रश्न. ‘मंडन मिश्र पुरस्कार’ किस विधा में दिया जाता है?
उत्तर. धर्म एवं दर्शन

प्रश्न. मंत्री पद ग्रहण करने से पूर्व किसके सम्मुख पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हैं?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न. मिथिला का ‘स्वर्ण युग’ किस वंश के शासन काल को कहा जाता है?
उत्तर. कर्णाट वंश

प्रश्न. राज्य में अभ्रक कहाँ पाया जाता है?
उत्तर. गया

प्रश्न. अशोक के शिलालेखों का सर्वप्रथम किसने और कब अर्थ स्पष्ट किया था?
उत्तर. जेम्स प्रिंसेप, 1837 ई.

प्रश्न. मिथिला शैली में मछली की आकृति किसका प्रतीक है?
उत्तर. कामोत्तेजना

प्रश्न. बिहार राज्य की मुख्य नकदी फसल कौन सी है?
उत्तर. गन्ना

प्रश्न. बख्तियार खिलजी ने कब लक्ष्मण सेन की राजधानी नादिया पर आक्रमण किया था?
उत्तर. 1203-04 ई.

प्रश्न. बिहार में प्रथम बार राष्ट्रपति शासन किस अवधि के लिए लगाया गया था?
उत्तर. 29 जून, 1968 से 26 फरवरी, 1969 तक

प्रश्न. जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर कौन थे, जिन्हें जैन धर्म का संस्थापक कहा जाता है?
उत्तर. ऋषभदेव (आदिनाथ)

प्रश्न. राज्य का कौन सा जिला न्यूनतम क्षेत्रफलवाला है?
उत्तर. शेखपुरा

 

 

Tag:- Bihar Police Gk Previous Year Question Paper In Hindi Bihar police question paper in Hindi pdf Bihar police question paper 2020 pdf download Bihar police question paper pdf Bihar police question paper 2021 pdf download Bihar police question paper 2017 pdf Bihar police question bank Bihar police question answer 2019 Bihar police question paper 8 march 2020 Bihar police question paper 2020 Bihar Police previous year question 2019 pdf

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*