बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित Bihar Police Gk Gs Question Answer MCQ 2021 प्रदान कर रहे हैं।
यह प्रश्न पिछले वर्षों जो बिहार के कंपटीशन के एग्जाम हुए थे उन Exam में यह प्रश्न पूछे गए इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें यह आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे।
प्रश्न. पश्चिमी चंपारण स्थित रामपुरवा की खोज किसके द्वारा की गई?
उत्तर. क्लाइल (1899 ई.)
प्रश्न. बिहार प्रांतीय किसान सभा का गठन कब हुआ?
उत्तर. मार्च, 1929
प्रश्न. मैथिली कवि विद्यापति किस दरभंगा नरेश के दरबार में थे?
उत्तर. कृति सिंह एवं शिव सिंह।
प्रश्न. भारतीय स्टेट बैंक का राष्ट्रीयकरण कब हुआ?
उत्तर. 1955 ई.
प्रश्न. गुप्त सम्राट् जिसने हूणों को पराजित किया था?
उत्तर. स्कंदगुप्त
प्रश्न. क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का देश में कौन सा स्थान है?
उत्तर. 13वाँ
प्रश्न. बोधगया में स्थित बोधि मंदिर एवं ग्रेनाइट निर्मित रेलिंग के बारे में सर्वप्रथम जानकारी देनेवाले कौन थे?
उत्तर. कनिंघम
प्रश्न. उत्तर-नवपाषाण काल से संबंधित सामग्री बिहार के किस स्थान से मिली है?
उत्तर. चिराँद (सारण)
प्रश्न. बिहार के कौन-कौन जिले नेपाल से स्पर्श करते हैं?
उत्तर. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज
प्रश्न. भोजपुरी का शेक्सपियर किसे कहा जाता है?
उत्तर. भिखारी ठाकुर
प्रश्न. द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर. वैशाली
प्रश्न. बिहार के किस स्थान पर ‘फल विकास एवं शोध संस्थान’ स्थित है?
उत्तर. सबौर
प्रश्न. “विदेह के राजा ने निष्क या सुवर्ण या शतनाम उपहार में दिए” यह कहाँ वर्णित है?
उत्तर. वृहदारण्यक उपनिषद्
प्रश्न. पटना पुस्तक मेला किसके द्वारा आयोजित किया जाता है?
उत्तर. सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट (सी.आर.डी.)
प्रश्न. गुरु गोविंद सिंह का जन्म कब हुआ था?
उत्तर. 26 दिसंबर, 1666
प्रश्न. जैन अनुश्रुति के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य ने कहाँ अपने प्राण त्यागे थे?
उत्तर. श्रवण बेलगोला (मैसूर)
प्रश्न. ब्राह्मसमाज के संस्थापक राजा राममोहन राय ने फारसी शिक्षा कहाँ से प्राप्त की थी?
उत्तर. पटना
प्रश्न. चीन के सहयोग से किस विश्वविद्यालय का जीर्णोद्धार किया जा रहा है?
उत्तर. नालंदा विश्वविद्यालय
प्रश्न. अभिनव जयदेव के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर. विद्यापति
प्रश्न. कृषि, पशुपालन, व्यापार-वाणिज्य आदि को सम्मिलित रूप से कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ में क्या कहा गया?
उत्तर. वार्ता
प्रश्न. गौतम बुद्ध को 29 वर्ष की अवस्था में पुत्र की प्राप्ति हुई, उसका नाम गौतम बुद्ध ने क्या रखा था?
उत्तर. राहुल
प्रश्न. बिहार लोक सेवा आयोग किस वर्ष अस्तित्व में आया?
उत्तर. 1949 ई.
प्रश्न. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत बिहार में कब से की जा रही है?
उत्तर. 22 नवंबर, 2007
प्रश्न. पादरी की हवेली कहाँ स्थित है?
उत्तर. पटना सिटी
प्रश्न. बिहार से प्राप्त पाषाण उपकरण किस प्रकार के हैं?
उत्तर. आशुलियन
प्रश्न. महावीर को ज्ञान की प्राप्ति कितने समय की कठोर तपस्या के बाद हुई?
उत्तर. 12 वर्ष
प्रश्न. सूर्य मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर. औरंगाबाद
प्रश्न. बुद्ध ने सर्वप्रथम किन दो बंजारों को बोधगया में अपना शिष्य बनाया था?
उत्तर. तपस और भल्लिक
प्रश्न. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में अनुसूचित जाति की संख्या कितनी है?
उत्तर. 1,65,67,325
प्रश्न. पूरब से पश्चिम बिहार की लंबाई कितनी है?
उत्तर. 483 किलोमीटर
प्रश्न. रानी का अभिलेख किस स्तंभ लेख को कहा जाता है?
उत्तर. कौशांबी तथा प्रयाग के स्तंभ लेख
प्रश्न. सोन नदी किस नदी की सहायक नदी है?
उत्तर. गंगा
प्रश्न. हर्यक वंश का दूसरा शासक कौन था?
उत्तर. अजातशत्रु
प्रश्न. पूर्वी भारत में तुर्क सत्ता की स्थापना का श्रेय किसको जाता है?
उत्तर. बख्तियार खिलजी
प्रश्न. विधानसभा को भंग कौन कर सकता है?
उत्तर. राज्यपाल
प्रश्न. बिहार की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर. 63.82
प्रश्न. भुलनी धाम किस जिले में स्थित है?
उत्तर. रोहतास
प्रश्न. बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में कितनी सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है?
उत्तर. 38
Tag:- police constable question paper 2021 police question paper 2021 gk question paper 2021 Bihar police constable book pdf download 2021 Bihar police exam paper 2021 Bihar police gk Hindi Bihar police constable book 2021 Bihar police exam date 2021 question paper Bihar Police Gk Gs Question Answer
Leave a Reply