Bihar Ka GK Question Answer In Hindi 2021

बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित Bihar Ka GK Question Answer In Hindi 2021  प्रदान कर रहे हैं।

यह प्रश्न पिछले वर्षों जो बिहार के कंपटीशन के एग्जाम हुए थे उन Exam में यह प्रश्न पूछे गए इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें यह आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे।

 

प्रश्न. भारतीय-अफ्रीकन प्लेन के संगम पर भारत का कौन सा राज्य स्थित है?
उत्तर. गुजरात

प्रश्न. राजेंद्र कृषि विश्विविद्यालय, पूसा किस जिले में स्थित है?
उत्तर. समस्तीपुर

प्रश्न. बिहार की पूरब से पश्चिम की चौड़ाई कितनी है?
उत्तर. किमी.

प्रश्न. नीरजानंद सरस्वती ने बिहार योगा भारती जो गंगा दर्शन विश्व योगपीठ परिसर, मुंगेर में स्थित है, की स्थापना किस वर्ष की थी?
उत्तर. 1994 ई.

प्रश्न. रागिनी गांधारी चित्र किस कलाकार के द्वारा बनाया गया है?
उत्तर. महादेव लाल

प्रश्न. लॉर्ड कार्नवालिस ने किस वर्ष बिहार-बंगाल क्षेत्र में स्थायी बंदोबस्त के तहत जमींदारी व्यवस्था लागू की?
उत्तर. 1793 ई.

प्रश्न. छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम कब लागू किया गया?
उत्तर. 11 नवंबर, 1908

प्रश्न. वर्ष 1784 ई. में क्लीवलैंड की हत्या किसके द्वारा की गई?
उत्तर. तिलका माँझी

प्रश्न. शेरशाह प्रशासन में जरीबाना क्या था?
उत्तर. सर्वेक्षण शुल्क

प्रश्न. जरासंध किस वंश का सर्वाधिक प्रसिद्ध राजा हुआ?
उत्तर. वृहद्रथ

प्रश्न. पटना उच्च न्यायालय का वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश कौन है?
उत्तर. राजेंद्र मेनन

प्रश्न. शैफ खान के मदरसे (पटना) का किस प्रसिद्ध ईरानी यात्री ने 1807 ई. में भ्रमण किया था?
उत्तर. अहमद बहानी

प्रश्न. सिमरतला आवासीय विद्यालय की स्थापना किस विद्यालय की तर्ज पर की गई है?
उत्तर. नेतरहाट आवासीय विद्यालय

प्रश्न. लगुइ डांस शैली मुख्यतः किस राज्य से जुड़ी हुई है?
उत्तर. बिहार

प्रश्न. अगस्त, 2016 में नगर निगम का दर्जा किस नगर को प्रदान किया गया है?
उत्तर. छपरा

प्रश्न. कोटेश्वर नाथ का शिवमंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर. जहानाबाद

प्रश्न. गंगा के दक्षिणी भाग में पुरानी जलोढ़ मिट्टी को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. कटैल-केवाल मिट्टी

प्रश्न. बिहार का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
उत्तर. 2.86 प्रतिशत

प्रश्न. प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान् सारिपुत्र का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर. नालंदा

प्रश्न. चाणक्य पुरस्कार किस विषय के लिए प्रदान किया जाता है?
उत्तर. राजनीतिशास्त्र

प्रश्न. बिहार विधानसभा में पास होने के बाद धन विधेयक को कहाँ पेश किया जाता है?
उत्तर. विधानपरिषद्

प्रश्न. निग्रंथी का क्या अर्थ है?
उत्तर. बंधन से मुक्त होना

प्रश्न. ‘तारीखे-ए-शेरशाही’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर. अब्बास खाँ शेरवानी

प्रश्न. नेपाली साहित्य के अनुसार शासक बनने से पूर्व अशोक कहाँ का गवर्नर था?
उत्तर. तक्षशिला

प्रश्न. मगध सम्राट् चंद्रगुप्त के राजप्रासाद में कितने पाषाण स्तंभ पाए गए हैं?
उत्तर. 84 पाषाण स्तंभ

प्रश्न. ‘पॉलिटिक्स ऑफ चरखा’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी?
उत्तर. जे.बी. कृपलानी

प्रश्न. धर्मपाल के बोधगया से प्राप्त पाषाण अभिलेख में किस व्यक्ति का उल्लेख है, जिसने बोधगया में एक शिव मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर. केशव

प्रश्न. कर्मनाशा नदी गंगा में किस स्थान पर मिलती है?
उत्तर. चौसा के उत्तर में

प्रश्न. बारहवीं पंचवर्षीय योजना की समयावधि क्या है?
उत्तर. 2012-17 ई.

प्रश्न. राज्यपाल विधानसभा में कितने आंग्ल भारतीय सदस्य मनोनीत कर सकते हैं?
उत्तर. 1

प्रश्न. भौतिकवादी संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?
उत्तर. अजित केशकंबली

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में पुरुष एवं महिला साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर. पुरुष (73.39 प्रतिशत) तथा महिला (53.33 प्रतिशत)

प्रश्न. ‘ड्रेन का सिद्धांत’ (The theory of Drain) किसने प्रतिपादित किया था?
उत्तर. दादा भाई नौरोजी

प्रश्न. बिहार में कितनी चीनी मिलें हैं?
उत्तर. 28

प्रश्न. बिहार प्रांतीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन किसके प्रयत्नों से हुआ?
उत्तर. श्री दीपनारायण सिंह

प्रश्न. बिंदुसार के शासन काल में कहाँ पर विद्रोह हुआ था?
उत्तर. तक्षशिला

प्रश्न. बिहार में कृषि एवं डेयरी विकास केंद्र की स्थापना कहाँ की गई है?
उत्तर. मोतिहारी

 

 

 

Tag:-  बिहार सामान्य ज्ञान 2021 लुसेंट बिहार सामान्य ज्ञान pdf बिहार का जनरल नॉलेज बिहार जनरल नॉलेज 2021 pdf bihar ka gk 2021 बिहार करंट अफेयर्स 2020 बिहार के वर्तमान gk बिहार सामान्य ज्ञान 2021 pdf download bihar gk 2021 bihar gk in hindi Bihar Ka GK Question Answer In Hindi 2021

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*