बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित Bihar Gk Question Paper In Hindi 2021 प्रदान कर रहे हैं।
प्रश्न. 1935 के अधिनियम से बिहार में विधानपरिषद् एवं विधानसभा के लिए क्रमशः कितनी सीटों की व्यवस्था की गई थी?
उत्तर. 30 एवं 152
प्रश्न. किन चार अभिलेखों में अशोक के नाम का उल्लेख मिलता है?
उत्तर. मास्की, गुर्जरा, नेत्तूर और उडेगोलम
प्रश्न. 2016-17 में तृतीयक क्षेत्र की विकास दर कितने प्रतिशत रही है?
उत्तर. 10.4 प्रतिशत
प्रश्न. बिहार में बलथर मृदा का निक्षेप किस क्षेत्र में पाया जाता है?
उत्तर. कैमूर
प्रश्न. दीवान-ए-वजारत का प्रधान क्या कहलाता था?
उत्तर. वजीर
प्रश्न. मुगलकाल में बिहार आनेवाला प्रथम विदेशी यात्री कौन था?
उत्तर. मुल्ला तकिया
प्रश्न. संविधान की आठवीं अनुसूची के तहत बिहार की किस भाषा को सम्मिलित किया गया है?
उत्तर. मैथिली
प्रश्न. छोटानागपुर काश्तकारी कानून कब पारित हुआ?
उत्तर. 1908 ई.
प्रश्न. राज्य विधानमंडल का नेता कौन होता है?
उत्तर. मुख्यमंत्री
प्रश्न. जरासंध का अखाड़ा कहाँ स्थित है?
उत्तर. राजगीर
प्रश्न. सारण के चिराँद एवं वैशाली के चेचर से किस युग के अवशेष प्राप्त हुए हैं?
उत्तर. नव प्रस्तर युग
प्रश्न. सन् 1857 की क्रांति में बिहार का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर. कुँवर सिंह ने
प्रश्न. संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना कुल कितने एकड़ भूमि में फैला है?
उत्तर. 153.00 एकड़
प्रश्न. दिनकरजी अपनी किस रचना से राष्ट्रकवि के रूप में प्रतिष्ठित हुए?
उत्तर. रेणुका
प्रश्न. बिहार भारत के किस कृषि जलवायु जोन में आता है?
उत्तर. जोन-IV
प्रश्न. किस अधिनियम के द्वारा बंगाल और बिहार में भूमि पर काश्तकारों को अधिकार दिया गया था?
उत्तर. बंगाल काश्तकारी अधिनियम, 1885
प्रश्न. बिहार प्रादेशिक कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित तिलक स्वराज कोष समिति के संयोजक कौन बनाए गए?
उत्तर. श्रीकृष्ण बाबू
प्रश्न. गौतम बुद्ध अभयारण्य बिहार के किस जिले में स्थित है?
उत्तर. गया
प्रश्न. राज्य के कुल सकल घरेलू उत्पादन का कितना प्रतिशत हिस्सा कृषि क्षेत्र से प्राप्त होता है?
उत्तर. 22.9 प्रतिशत
प्रश्न. प्रतिहार शासक वत्सराज एवं राष्ट्रकूट शासक धुरव को पराजित करनेवाले पाल शासक का नाम क्या था?
उत्तर. धर्मपाल
प्रश्न . बिहार में दूरदर्शन का प्रथम केंद्र कहाँ स्थापित किया गया था?
उत्तर. मुजफ्फरपुर (1978)
प्रश्न. किस सदी में कांग्रेस के विभाजन की प्रक्रिया कांग्रेस आंदोलन की रणनीतियों पर शुरू हुई?
उत्तर. 20वीं
प्रश्न. बरौनी तेलशोधक कारखाने को किस तेल क्षेत्र से पाइपलाइन द्वारा जोड़ा गया है?
उत्तर. नहरकटिया, असम
प्रश्न. भगवान् बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति किस नदी के किनारे हुई थी?
उत्तर. निरंजना नदी
प्रश्न. विदेशिया किस राज्य का लोकप्रिय नृत्य है?
उत्तर. बिहार
प्रश्न. बौद्ध साहित्यिक ग्रंथ को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. त्रिपिटक
प्रश्न. गंडक नदी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. सदानीरा
प्रश्न. नकटी झील बिहार के किस जिले में स्थित है?
उत्तर. जमुई
प्रश्न. कृषि शिक्षा के प्रति उन्मुख करने के लिए प्रत्येक मेधावी छात्र को प्रतिमाह कितने का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा?
उत्तर. 2000 रु.
प्रश्न. ‘बिहार केसरी’ से किसे संबोधित किया जाता है?
उत्तर. डॉ.श्रीकृष्ण सिंह
प्रश्न. पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट की संख्या राज्य में कितनी है?
उत्तर. 13
प्रश्न. 1857 की क्रांति के नेता कुँवर सिंह की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर. 9 मई, 1858
प्रश्न. किला-ए-कुहना मस्जिद का निर्माण किसने और कहाँ करवाया था?
उत्तर. शेरशाह, दिल्ली
प्रश्न. मैथिली भाषा के सर्वोपरि कवि ‘विद्यापति’ का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर. विसफी (दरभंगा)
प्रश्न. 2015-16 में दूध का उत्पादन कितने लाख टन हुआ है?
उत्तर. 82.88 लाख टन
प्रश्न. फिल्म सिटी निर्माण कहाँ होना प्रस्तावित है?
उत्तर. राजगीर
Tag:- Bihar Gk Question Paper In Hindi 2021 लुसेंट बिहार सामान्य ज्ञान pdf बिहार मंत्री लिस्ट 2020 in hindi बिहार करंट अफेयर्स 2020 बिहार जनरल नॉलेज 2021 pdf बिहार सामान्य ज्ञान 2021 pdf download बिहार करंट अफेयर्स 2021 बिहार करंट अफेयर्स 2021 pdf बिहार के वर्तमान gk pdf bihar gk 2021 bihar gk in hindi
Leave a Reply