Bihar GK Question Answer In Hindi 2021

बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित  Bihar GK Question Answer In Hindi 2021 प्रदान कर रहे हैं।

यह प्रश्न पिछले वर्षों जो बिहार के कंपटीशन के एग्जाम हुए थे उन Exam में यह प्रश्न पूछे गए इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें यह आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे।

 

प्रश्न. मौर्य काल में अस्त्र-शस्त्र’ का रखरखाव तथा सुरक्षा का प्रबंध कौन करता था?
उत्तर. आयुधागाराध्यक्ष

प्रश्न. राज्य की कार्यपालिका शक्तियाँ राज्यपाल में सन्निहित हैं, परंतु वास्तविक रूप में ये शक्तियाँ किसकी अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् को प्राप्त हैं?
उत्तर. मुख्यमंत्री

प्रश्न. शेरशाह का अंतिम अभियान कौन था?
उत्तर. कालिंजर

प्रश्न. 1916 ई. लखनऊ के कांग्रेस अधिवेशन में बिहार के प्रतिनिधि के रूप में कौन सम्मिलित हुए थे?
उत्तर. राजकुमार शुक्ल एवं ब्रजकिशोर प्रसाद

प्रश्न. सच्चिदानंद सिन्हा का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर. 10 नवंबर, 1871, आरा

प्रश्न. बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना को कब लागू किया था?
उत्तर. 8 मार्च, 2011 को

प्रश्न. गौतम बुद्ध का जन्मस्थान किसके द्वारा अंकित किया जाता है?
उत्तर. कमल का फूल

प्रश्न. त्रिवेणी नहर बिहार की किस नदी परियोजना का अंग है?
उत्तर. गंडक

प्रश्न. बसाढ़ से किसकी मुहर प्राप्त हुई है?
उत्तर. महादेवी धुरवस्वामिनी

प्रश्न. बिहार की बहूद्देशीय परियोजना ‘कोसी परियोजना’ का निर्माण कार्य कब प्रारंभ हुआ एवं किस वर्ष बनकर तैयार हुई?
उत्तर. 1955 एवं 1963 ई.

प्रश्न. बिहार का पहला हिंदी समाचार-पत्र ‘बिहारबंधु’ कब शुरू हुआ?
उत्तर. 1874 ई.

प्रश्न. बिहार का पहला नायब नाजिम कौन था?
उत्तर. अलीवर्दी खान

प्रश्न. बिहार में तसर रेशम उद्योग किस जिले में है?
उत्तर. भागलपुर

प्रश्न. हर्यक वंश का बिंबिसार या श्रेणिक किस साम्राज्य का संस्थापक था?
उत्तर. मगध साम्राज्य

प्रश्न. खादर मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. नई जलोढ़ मिट्टी

प्रश्न. पटना शैली के किस पारखी को ‘पोट की सर्जना’ का आचार्य कहा जाता है?
उत्तर. राधामोहन बाबू

प्रश्न. स्टेट फॉरेस्ट रिपोर्ट, 2015 के अनुसार बिहार में पाए जानेवाले कुल वन क्षेत्र का कितने प्रतिशत अतिसघन वन?
उत्तर. 0.26 प्रतिशत

प्रश्न. सबसे कम जनसंख्या घनत्ववाला जिला कौन है?
उत्तर. कैमूर (848 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर)

प्रश्न. ‘शतपथ ब्राह्मण’ के अनुसार किसने आर्य संस्कृति का विस्तार उत्तर बिहार तक किया था?
उत्तर. माधव विदेह

प्रश्न. वेद के किस ग्रंथ में बिहार के विदेह राज्य में आर्यों के आगमन तथा निवास का साक्ष्य विवरण मिलता है?
उत्तर. शतपथ ब्राह्मण

प्रश्न. चिराँद का उत्खनन किस वर्ष में हुआ?
उत्तर. 1962 ई.

प्रश्न. बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर. 1983 ई.

प्रश्न. मूल रूप से बिहार शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर. बौद्ध मठ

प्रश्न. जननी एवं बाल सुरक्षा योजना को बिहार में कब से लागू किया गया?
उत्तर. 1 जुलाई, 2006

प्रश्न. किस मिट्टी में चूना एवं क्षार की कमी पाई जाती है?
उत्तर. खादर

प्रश्न. सेन वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर. लक्ष्मण सेन

प्रश्न. महावीर की जन्मस्थल कुंडग्राम बिहार के किस जिले में है?
उत्तर. वैशाली

प्रश्न. ‘अमरनाथ झा पुरस्कार’ का संबंध किस क्षेत्र से है?
उत्तर. बाल साहित्य

प्रश्न. स्वतंत्रता सेनानी जुब्बा सहनी कहाँ के निवासी थे?
उत्तर. चैनपुर, सीतामढ़ी

प्रश्न. देशी, अर्लीबेदाना, शाही, मंदराजी (चायना), कसवा इत्यादि किस फल की किस्में हैं?
उत्तर. लीची

प्रश्न. संत फ्रांसिस ऑसिसी चर्च बिहार के किस जिले में स्थित है?
उत्तर. मुजफ्फरपुर

प्रश्न. बिहार राज्य विद्युत परिषद् की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर. 1958

प्रश्न. बिहार में कितने प्रमंडल हैं?
उत्तर. 9

प्रश्न. पटना विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. 1 अक्तूबर, 1917

प्रश्न. ‘रश्मिरथी’ के रचयिता कौन हैं?
उत्तर. रामधारी सिंह दिनकर

प्रश्न. 1 सितंबर, 2016 को केंद्र सरकार ने बिहार में गंगा नदी में सिल्ट (गाद) का अध्ययन करते हुए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है?
उत्तर. ए.के. सिन्हा समिति

प्रश्न. वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर. श्री विजय चौधरी

प्रश्न. ‘सीयर-उल-मुताखरीन’ की रचना किसने की?
उत्तर. गुलाम हुसैन तबतबाई

प्रश्न. चाणक्य पुरस्कार किस विधा के लिए दिया जाता है?
उत्तर. राजनीति शास्त्र

प्रश्न. बिहार में निजी कूरियर डाकसेवा का आरंभ किस वर्ष किया गया?
उत्तर. 1991 ई.

प्रश्न. बिहार में प्राकृत एवं जैनशास्त्र शोध संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर. पटना

 

 

Tag:-  बिहार सामान्य ज्ञान 2021 बिहार जनरल नॉलेज 2021 लुसेंट बिहार सामान्य ज्ञान pdf बिहार जनरल नॉलेज 2021 pdf बिहार का जनरल नॉलेज बिहार जनरल नॉलेज 2020 बिहार करंट अफेयर्स 2020 gk 2021 in hindi bihar gk 2021 bihar gk in hindi Bihar GK Question Answer In Hindi 2021

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*