Bihar GK Question And Answer In Hindi 2021

बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित Bihar GK Question And Answer In Hindi 2021  प्रदान कर रहे हैं।

यह प्रश्न पिछले वर्षों जो बिहार के कंपटीशन के एग्जाम हुए थे उन Exam में यह प्रश्न पूछे गए इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें यह आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे।

 

 

प्रश्न. मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से राज्य की विधानसभा के प्रति और व्यक्तिगत रूप से किसके प्रति उतरदायी होती?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न. जयप्रकाश नारायण अपने सहयोगियों के साथ 9 नवंबर, 1942 को किस जेल से फरार हुए?
उत्तर. हजारीबाग जेल

प्रश्न. मगध साम्राज्य की प्रथम राजधानी कौन सी थी?
उत्तर. गिरिव्रज (राजगीर)

प्रश्न. किस गुप्त शासक द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है?
उत्तर. सम्राट् कुमारगुप्त

प्रश्न. बिहार शिक्षा परियोजना मुख्यतः किससे संबंधित है?
उत्तर. प्राथमिक शिक्षा एवं प्रौढ़ साक्षरता

प्रश्न. देश का सबसे बड़ा पशु मेला किस राज्य में लगता है?
उत्तर. बिहार

प्रश्न. प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस शताब्दी में हुआ था?
उत्तर. ई.पू. छठी शताब्दी

प्रश्न. किस कर्णाट शासक के समय ‘पंजी प्रबंध’ का विकास हुआ?
उत्तर. हरि सिंह

प्रश्न. लाह का उत्पादन किस कीड़े से होता है?
उत्तर. लेसिफर लक्का या लाह के कीड़े

प्रश्न . महावीर की मृत्यु 468 ई.पू. में 72 वर्ष की अवस्था में कहाँ हुई थी?
उत्तर. पावापुरी

प्रश्न. प्रमंडल प्रशासन के प्रमुख कौन होते हैं?
उत्तर. प्रमंडलीय आयुक्त

प्रश्न. महावीर की माता किनकी बहन थी?
उत्तर. लिच्छवी के राजा चेटक

प्रश्न. रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख के अनुसार किस पर्वत पर सुदर्शन झील का निर्माण कराया गया था?
उत्तर. उर्जयंत पर्वत (गुजरात)

प्रश्न. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कब स्थापित हुआ?
उत्तर. 1972 ई. में

प्रश्न. 1905 ई. में बंगाल विभाजन के बाद किस आंदोलन की शुरुआत हुई थी?
उत्तर. स्वदेशी आंदोलन

प्रश्न. सितंबर, 2016 तक बिहार में सर्वाधिक ऋण-जमा अनुपातवाला जिला कौन है?
उत्तर. कैमूर (68.7 प्रतिशत)

प्रश्न. 350वें प्रकाश गुरुपर्व (गुरु गोविंद सिंह जन्मोत्सव) का आयोजन बिहार में कब से कब तक किया गया?
उत्तर. 31 दिसंबर, 2016 से 5 जनवरी, 2017

प्रश्न. बिहार की पहली चीनी मिल कब और कहाँ स्थापित हुई?
उत्तर. 1904 ई., मरहौरा में

प्रश्न. कुँवर सिंह के विरुद्ध आरा में अंग्रेजी फौज का नेतृत्व करनेवाला पहला सेनानायक कौन था?
उत्तर. कैप्टन डनवर

प्रश्न. लोहट, रीगा तथा हसनपुर किस उद्योग से जुड़े स्थान हैं?
उत्तर. चीनी

प्रश्न. प्रभावती महिला पुस्तकालय कहाँ स्थित है?
उत्तर. पटना

प्रश्न. राज्य में सबसे पहले प्रकाशित होनेवाला समाचार-पत्र कौन सा है?
उत्तर. अमृत बाजार पत्रिका

प्रश्न. दुर्गावती जलाशय परियोजना किस जिले में स्थित है?
उत्तर. रोहतास

प्रश्न. विश्व का सबसे ऊँचा कहा जानेवाला ‘विश्व शांति स्तूप’ बिहार में कहाँ है?
उत्तर. राजगीर

प्रश्न. ‘दांडी मार्च’ में गांधीजी के साथ बिहार के किस नेता ने भाग लिया था?
उत्तर. गिरिवरधारी चौधरी उर्फ ‘कारो बाबू’

प्रश्न. बिहार में आनेवाले पर्यटकों की संख्या में वर्ष 2011 से 2015 ई. के बीच में कितनी वृद्धि हुई है?
उत्तर. लगभग 50 प्रतिशत

प्रश्न. बिहार के किस पक्षी विहार की गणना विश्व के वेटलैंड के रूप में की जाती है?
उत्तर. काबर पक्षी विहार

प्रश्न. जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर वसुपूज्य की जन्मस्थली कहाँ थी?
उत्तर. चंपा (भागलपुर)

प्रश्न. किस शासक ने पाटलिपुत्र को पुन: राजधानी बनाया और तब से मगध साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र ही रही?
उत्तर. कालाशोक

प्रश्न. विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी कहाँ स्थित है?
उत्तर. भागलपुर

प्रश्न. खुदाबख्श लाइब्रेरी की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. 5 अक्तूबर, 1891

प्रश्न . बिहार में न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाला जिला कौन सा है?
उत्तर. कटिहार

प्रश्न. बिहार के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर वन है?
उत्तर. 7.27 प्रतिशत

प्रश्न. किस वर्ष सैयद अहमद बरेलवी ने पटना का दौरा किया था?
उत्तर. 1821 ई.

प्रश्न. मौर्य काल में कौन सा कर पशुओं की रक्षा के लिए लिया जाता था?
उत्तर. विवित

प्रश्न. अथर्ववेद में ‘व्रात्य’ शब्द का प्रयोग किस राज्य के लोगों के लिए किया गया है?
उत्तर. मगध

प्रश्न. बिहार का कौन सा जिला नाइलॉन उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर. मुंगेर

प्रश्न. किस खनिज से गंधक निकलता है?
उत्तर. पायराइट

प्रश्न. रमेश सक्सेना का संबंध किस खेल से है?
उत्तर. निशानेबाजी

 

Tag:-  बिहार सामान्य ज्ञान 2021 बिहार जनरल नॉलेज 2021 लुसेंट बिहार सामान्य ज्ञान pdf बिहार जनरल नॉलेज 2021 pdf बिहार का जनरल नॉलेज बिहार जनरल नॉलेज 2020 बिहार करंट अफेयर्स 2020 बिहार के वर्तमान gk bihar gk 2021 Bihar GK Question And Answer

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*