Bihar Gk Question And Answer In Hindi 2021

बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित Bihar Gk Question And Answer In Hindi 2021 प्रदान कर रहे हैं।

यह प्रश्न पिछले वर्षों जो बिहार के कंपटीशन के एग्जाम हुए थे उन Exam में यह प्रश्न पूछे गए इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें यह आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे।

 

 

प्रश्न. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर के माता-पिता किनके शिष्य थे?
उत्तर. पार्श्वनाथ

प्रश्न. सुपर ताप विद्युत परियोजना कहाँ स्थित है?
उत्तर. बाँका

प्रश्न. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. 1992

प्रश्न. जवाहरलाल नेहरू नगर नवीकरण मिशन (JNNURM) की शुरुआत कब की गई?
उत्तर. दिसंबर, 2005

प्रश्न. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स ऐंड क्राफ्ट राज्य के किस जिले में स्थित है?
उत्तर. पटना

प्रश्न. शेरशाह का अष्टकोणीय मकबरा कब निर्मित हुआ था?
उत्तर. 1545 ई.

प्रश्न. बिहार स्टेट हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के द्वारा फ्रांस के सहयोग से किस स्थान पर पनबिजली परियोजना का निर्माण किया जा रहा है?
उत्तर. श्रीखिंडा में

प्रश्न. मध्यवर्ती गंगा का मैदान किस कल्प में निर्मित हुआ है?
उत्तर. चतुर्थ महाकल्प (प्लीस्टोसीन)

प्रश्न. जयप्रकाश नारायण ने किस पार्टी की स्थापना की थी?
उत्तर. बिहार सोशलिस्ट पार्टी

प्रश्न. शुंग वंश की स्थापना कब और किसने की?
उत्तर. 185 ई.पू., पुष्यमित्र शुंग

प्रश्न. बिहार के जनसंख्या घनत्व के अनुसार उसका देश में कौन सा स्थान है?
उत्तर. पहला

प्रश्न. गौतम बुद्ध ने 29 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग किया, इसे क्या कहते हैं?
उत्तर. महाभिनिष्क्रमण

प्रश्न. राज्य में अनुसूचित जाति में न्यूनतम लिंगानुपातवाला जिला कौन है?
उत्तर. भागलपुर

प्रश्न. मिथिला के ब्राह्मण समुदाय का जातिगत त्योहार क्या है?
उत्तर. कोजगरा

प्रश्न. गंडक किसकी सहायक नदी है?
उत्तर. गंगा

प्रश्न. बिहार सरकार ने कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत कब की?
उत्तर. 2 अक्तूबर, 2016

प्रश्न . महावीर की पुत्री का विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर. जमालि

प्रश्न. महंत रामशरण दास पुस्तकालय कहाँ स्थित है?
उत्तर. समस्तीपुर

प्रश्न. बिहार के क्रांतिकारी नेता वैकुंठ शुक्ल कहाँ के रहनेवाले थे?
उत्तर. जलालपुर, वैशाली

प्रश्न. किस कानून के तहत 9 अगस्त, 1942 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था?
उत्तर. भारत रक्षा अधिनियम

प्रश्न . पूर्णरूप से पहला भारतीय बैंक कौन है?
उत्तर. पंजाब नेशनल बैंक

प्रश्न. किस प्रसिद्ध जर्मन शोधकर्ता ने मिथिला चित्रकला पर शोधकार्य किया है?
उत्तर. ऐरिक स्मिथ

प्रश्न. बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध गृहत्याग के उपरांत सर्वप्रथम कहाँ गए थे?
उत्तर. अलारकलाम के आश्रम (वैशाली)

प्रश्न. कलिंग युद्ध की जानकारी अशोक के किस बृहत शिलालेख से मिलती है?
उत्तर. 13वें बृहत शिलालेख

प्रश्न. वर्ष 2014-15 में Integrated Development of Wildlife Habitat योजना के तहत किस आश्रयणी के लिए रुपए स्वीकृत किए गए हैं?
उत्तर. कैमूर वन्यप्राणी आश्रयणी

प्रश्न. बिहार पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर. 9 अगस्त

प्रश्न. पटना कलम या पटना शैली को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. कंपनी शैली

प्रश्न. हाजीपुर किस रेलवे जोन का मुख्यालय है?
उत्तर. मध्य-पूर्व रेलवे

प्रश्न. दिल्ली की राजगद्दी पर बैठनेवाला पहला बिहारी कौन था?
उत्तर. शेरशाह सूरी

प्रश्न. 483 ई.पू. में गौतम बुद्ध की मृत्यु के समय किस भिक्षु ने कहा कि आज हम लोग मुक्त हो गए हैं?
उत्तर. सुभद्र

प्रश्न. मिथिला शैली में हंस और मयूर की आकृति किसका प्रतीक है?
उत्तर. शांति

प्रश्न. सूर्य मंदिर औरंगाबाद का निर्माण किस शासक द्वारा कराया गया था?
उत्तर. भैरवेंद्र सिंह

प्रश्न. महाभारत तथा पुराणों के अनुसार मगध का सर्वप्रथम राजवंश कौन था?
उत्तर. वृहद्रथ वंश

प्रश्न. गन्ना विकास कार्यक्रम की शुरुआत किस वित्तीय वर्ष में बिहार सरकार द्वारा की गई?
उत्तर. वर्ष 2012-13

प्रश्न. शेरशाह का जन्म कहाँ और कब हुआ था?
उत्तर. दिल्ली के निकट बजवाड़ा में; 1472 ई.

प्रश्न. बिहार में मार्च, 2016 के अंत तक व्यावसायिक बैंकों की कितनी प्रतिशत शाखाएँ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित थीं?
उत्तर. 55 प्रतिशत

 

 

Tag:- बिहार सामान्य ज्ञान 2021 बिहार जनरल नॉलेज 2021 लुसेंट बिहार सामान्य ज्ञान pdf बिहार जनरल नॉलेज 2021 pdf बिहार का जनरल नॉलेज बिहार जनरल नॉलेज 2020 बिहार करंट अफेयर्स 2020 बिहार के वर्तमान gk bihar gk 2021 bihar gk in hindi Bihar Gk Question And Answer In Hindi 2021

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*