Bihar GK Question And Answer In Hindi 2021

बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित  Bihar GK Question And Answer In Hindi 2021 प्रदान कर रहे हैं।

यह प्रश्न पिछले वर्षों जो बिहार के कंपटीशन के एग्जाम हुए थे उन Exam में यह प्रश्न पूछे गए इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें यह आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे।

 

प्रश्न. मौर्य काल में राज्य की ओर से सिंचाई कर के रूप में उपज का कितना भाग लिया जाता था?
उत्तर. 1/5 से 1/3 भाग

प्रश्न. बिहार से गुजरनेवाला सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन है?
उत्तर. राष्ट्रीय राजमार्ग 31

प्रश्न. जयप्रकाश नारायण को अन्य किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर. लोकनायक

प्रश्न. बुद्धकालीन 16 महाजनपदों के बारे में प्रथम जानकारी कहाँ से मिलती है?
उत्तर. दीघनिकाय

प्रश्न. राज्य अभिषेक के किस वर्ष अशोक द्वारा लुंबिनी की यात्रा की गई और वहाँ का भूमि कर घटाकर 1/8 कर दिया गया?
उत्तर. बीसवें वर्ष

प्रश्न. भारत सरकार अधिनियम 1919 के प्रावधानों की शुरुआत बिहार में कब की गई?
उत्तर. 29 अक्तूबर, 1920

प्रश्न. उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान राज्य में कहाँ स्थित है?
उत्तर. दीघा (पटना)

प्रश्न. मंत्रिपरिषद् का मुख्य सलाहकार होने के नाते किस पद को सरकारी तंत्र का प्रधान कहा जाता है?
उत्तर. मुख्य सचिव

प्रश्न. मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस शताब्दी में हुआ था?
उत्तर. ई.पू. छठी शताब्दी

प्रश्न. मौर्य काल में काश्तकार को क्या कहा जाता था?
उत्तर. उपवास

प्रश्न. मुख्यमंत्री विद्युत संबद्ध निश्चय योजना की शुरुआत कब की गई?
उत्तर. 15 नवंबर, 2016

प्रश्न. केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र बिहार में कहाँ स्थित है?
उत्तर. पटना

प्रश्न. बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने कितने पर्यटक सर्किट को चिह्नित किया है?
उत्तर. 8

प्रश्न. जयप्रकाश नारायण द्वारा पटना में संपूर्ण क्रांति की घोषणा कब की गई?
उत्तर. 5 जून, 1974

प्रश्न. बिहार का कौन सा प्राचीन राज्य आरंभ में बहुत दिनों तक आर्यावर्त के बाहर था तथा अनार्य जाति के लोगों का आवास स्थल रहा था?
उत्तर. मगध

प्रश्न. कौन सी नदी सोमेश्वर की पहाड़ियों से निकलती है?
उत्तर. बूढ़ी गंडक

प्रश्न. बिहार का सर्वाधिक वर्षा ग्रहण करनेवाला क्षेत्र कौन है?
उत्तर. तराई प्रदेश

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की दशकीय वृद्धि दर कितने प्रतिशत रही है?
उत्तर. 25.07 प्रतिशत

प्रश्न. अंग्रेजों द्वारा भारतीयों को 1947 में सत्ता हस्तांतरित किए जाने के समय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. जे.बी. कृपलानी

प्रश्न. पार्श्वनाथ ने गृह त्याग किस आयु में किया था?
उत्तर. 30 वर्ष

प्रश्न. पटना कलम शैली के अंतिम महत्त्वपूर्ण चित्रकार कौन थे?
उत्तर. ईश्वरी प्रसाद वर्मा

प्रश्न. ऐसी बेरोजगारी, जिसमें लोग रोजगार में लगे हुए तो दिखते हैं, परंतु जिनकी सीमांत उपयोगिता शून्य होती है, क्या कहलाती है?
उत्तर. प्रच्छन्न बेरोजगारी

प्रश्न. जैन साहित्य के बारह अंग की रचना किसने की थी?
उत्तर. स्थूलभद्र

प्रश्न. कौन नदी हिरण्यवाह तथा सोनभद्र के नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर. सोन नदी

प्रश्न. ‘गीतगोविंद’ के लेखक जयदेव किसके दरबार में रहते थे?
उत्तर. लक्ष्मण सेन

प्रश्न. बिहार में सर्वप्रथम किस बैंक की स्थापना हुई थी?
उत्तर. इलाहाबाद बैंक

प्रश्न. 2015-16 में सकल घरेलू उत्पाद में द्वितीयक क्षेत्र का हिस्सा कितना प्रतिशत है?
उत्तर. 18.8 प्रतिशत

प्रश्न. जलालगढ़ किला कहाँ स्थित है?
उत्तर. पूर्णिया

प्रश्न. रेगुलेटिंग ऐक्ट कब पारित हुआ था?
उत्तर. 1773 ई. में

प्रश्न. मानसी चौर कहाँ अवस्थित है?
उत्तर. फुलिया खार, खगड़िया

प्रश्न. विद्यापति का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर. बेनीपट्टी

प्रश्न. बंगाल से बिहार को पृथक् कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले सच्चिदानंद सिन्हा बिहार, बंगाल एवं उड़ीसा लेजिस्लेटिव एसेंबली के सदस्य कब बने?
उत्तर. 1920 ई.

प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में महिला साक्षरता दर कितने प्रतिशत है?
उत्तर. 53.33 प्रतिशत

प्रश्न. बिहार गृहस्थल योजना की शुरुआत बिहार सरकार के द्वारा किस वित्तीय वर्ष में की गई?
उत्तर. 2010-11

प्रश्न. महात्मा गांधी ने प्रथम सत्याग्रह (किसान आंदोलन) बिहार में किस स्थान पर किया था?
उत्तर. चंपारण

प्रश्न. त्रिपक्षीय संघर्ष में अंतिम रूप से विजय किस वंश की हुई थी?
उत्तर. गुर्जर प्रतिहार

प्रश्न. बिहार छात्र परिषद् को किस स्वतंत्रता सेनानी ने संगठित किया था?
उत्तर. डॉ. राजेंद्र प्रसाद

 

 

 

 

Tag:-   Bihar GK Question And Answer In Hindi 2021 बिहार सामान्य ज्ञान 2021 बिहार जनरल नॉलेज 2021 लुसेंट बिहार सामान्य ज्ञान pdf बिहार जनरल नॉलेज 2021 pdf बिहार का जनरल नॉलेज बिहार जनरल नॉलेज 2020 बिहार करंट अफेयर्स 2020 बिहार के वर्तमान gk bihar gk 2021

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*