बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित Bihar Gk For Bpsc Previous Year Question Paper In Hindi प्रदान कर रहे हैं।
प्रश्न. कहलगाँव सुपर थर्मल पावर की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर. 1992 ई.
प्रश्न. बौद्ध धर्म की दार्शनिक व्याख्या किस ग्रंथ में है?
उत्तर. अभिधम्मपिटक
प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला कौन है?
उत्तर. समस्तीपुर (96.54 प्रतिशत)
प्रश्न. बिहार के प्रथम महाकवि कौन हैं?
उत्तर. विद्यापति
प्रश्न. बिहार में कृषि एवं डेयरी विकास केंद्र की स्थापना कहाँ करने का निर्णय लिया गया?
उत्तर. मोतिहारी
प्रश्न. बिहार में सर्वाधिक गति से प्रवाहित होनेवाली कौन सी नदी है?
उत्तर. बूढ़ी गंडक
प्रश्न. यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में हाल ही में बिहार के किस स्थल को शामिल किया गया है?
उत्तर. नालंदा महाविहार
प्रश्न. बिहार का कौन सा पक्षी विहार उत्तर भारत का सबसे बड़ा पक्षी विहार है? उत्तर : कुशेश्वर पक्षी विहार
प्रश्न. बिहार की औद्योगिक नीति, 2011 कितने समय तक प्रभावी रहेगी?
उत्तर. 5 वर्ष
प्रश्न. बेगूसराय, मुंगेर, पूर्णिया और कटिहार को किस वर्ष नगर निगम का दर्जा प्रदान किया गया?
उत्तर. 2009 ई.
प्रश्न. श्वेतपुर, कोटिग्राम, कुशपल्लव, विशालानगरी आदि के नाम से किस पाषाण स्थल को जाना जाता है?
उत्तर. चेचर
प्रश्न. सावना वनस्पति बिहार में कहाँ पाई जाती है?
उत्तर. पश्चिमी चंपारण
प्रश्न. विष्णुपद मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर. गया
प्रश्न. बिहार में ठुमरी का मुख्य केंद्र कहाँ है?
उत्तर. गया
प्रश्न. चौसा के युद्ध में पराजय के बाद किस भिश्ती ने हुमायूँ की जान बचाई? उत्तर :
उत्तर. निजाम
प्रश्न. बेरोजगारी की माप के लिए वर्ष 1973 ई. में योजना आयोग ने किस आयोग का गठन किया था?
उत्तर. भगवती आयोग
प्रश्न. ‘देशरत्न’ की उपाधि किसे दी गई थी?
उत्तर. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
प्रश्न. परिवार नियोजन कार्यक्रम देश में कब लागू किया गया?
उत्तर. 1948 ई.
प्रश्न. भारत में राष्ट्रीय आय समंजकों का आकलन किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर. केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (CSO)
प्रश्न. बिहार राज्य में सर्वाधिक गंधक का उत्पादन किस जिले में होता है?
उत्तर. रोहतास
प्रश्न. अपनी पहली पुस्तक के लिए वर्ष 2000 का ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ पानेवाले मैथिली लेखक का नाम क्या
उत्तर. साकेतानंद की
प्रश्न. आर्थिक नियोजन विषय किस सूची में है?
उत्तर. समवर्ती सूची
प्रश्न. सेल्यूकस ने दहेज के रूप में कौन-कौन से प्रांत चंद्रगुप्त मौर्य को दिए थे?
उत्तर. हेरात, कंधार, मकरान तट, काबुल
प्रश्न. बिहार से प्राप्त पहले द्विभाषी अभिलेख का संबंध किस शासक से है?
उत्तर. शेरशाह
प्रश्न. कौन से राष्ट्रीय राजमार्ग को ग्रांड ट्रंक रोड के नाम से जानते हैं?
उत्तर. राष्ट्रीय राजमार्ग-2
प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में सबसे कम लिंगानुपातवाला जिला कौन है?
उत्तर. मुंगेर (879)
प्रश्न. वर्ष 2015-16 के दौरान बिहार में राजकोषीय घाटा कितना था?
उत्तर. 12,061.58 करोड़ रुपए
प्रश्न. राज्य को खुले में शौच से मुक्त घोषित किए जाने का लक्ष्य कब तक है?
उत्तर. 2 अक्तूबर, 2019
प्रश्न. आजादी के बाद नवंबर 1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन नियुक्त हुए?
उत्तर. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
प्रश्न. ‘कलि का अंश’, ‘सर्वक्षत्रांतक’, ‘दूसरे परशुराम का अवतार’, ‘भार्गव’, ‘एकराट’ आदि किस राजा को कहा गया है?
उत्तर. महापद्मनंद
प्रश्न. 1899-1900 में ‘मुंडा आंदोलन’ के नेता कौन थे?
उत्तर. बिरसा मुंडा
प्रश्न. त्रिपक्षीय संघर्ष में शामिल तीन वंशों में सर्वाधिक दिनों तक शासन करनेवाला वंश कौन था?
उत्तर. पाल वंश
प्रश्न. पूर्वी भारत में आर्यों का आगमन कब हुआ था?
उत्तर. उत्तर वैदिक काल में
प्रश्न. किसी अर्थव्यवस्था को सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर. उद्यमों का स्वामित्व
प्रश्न. स्टूडेंट्स गाइडेंस सेंटर योजना की शुरुआत बिहार में किस वित्तीय वर्ष में की गई?
उत्तर. 2009-10
प्रश्न. ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ प्राप्त करनेवाला बिहार का पहला व्यक्ति कौन है?
उत्तर. डॉ. रामधारी सिंह ‘दिनकर’
Tag:- Bihar Gk For Bpsc Previous Year Question Paper In Hindi bpsc previous 10-year question paper pdf in Hindi bpsc mains previous year question papers with answers pdf in Hindi bpsc prelims previous year question paper in Hindi pdf bpsc previous 10-year question paper pdf in English 66th bpsc mains question paper pdf download bpsc question paper 2020 pdf in Hindi bpsc question paper 2020 in Hindi bpsc previous year question pdf bpsc mains question paper in Hindi medium Drishti bpsc previous year question paper
Leave a Reply