Bihar General Knowledge Previous Year Question Paper In Hindi

बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित  Bihar General Knowledge Previous Year Question Paper In Hindi प्रदान कर रहे हैं।

 

 

प्रश्न. देश के चार विशिष्ट नागरिक सम्मान ‘भारतरत्न’, ‘पद्मविभूषण’, ‘पद्मभूषण’ एवं ‘पद्मश्री’ हासिल करनेवाले महान शहनाई वादक बिस्मिलाह खाँ का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर. 21 मार्च, 1916, डुमराँव (बक्सर)

प्रश्न. बिहार में मैथिली साहित्यिक परिषद् की स्थापना कब हुई?
उत्तर. 1939 ई.

प्रश्न. भारत के 122वें संविधान संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति ने 8 सितंबर, 2016 को हस्ताक्षर कर दिए है, यह किससे संबंधित है?
उत्तर. गुड्स एवं सर्विस टैक्स (GST)

प्रश्न. सिद्धेश्वर मेले का आयोजन किस अवसर पर किया जाता है?
उत्तर. शिवरात्रि

प्रश्न. सुदामा गुफा का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर. न्यग्रोध गुहा

प्रश्न. पटना नगर निगम में वार्डों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 67

प्रश्न. बिहार की बिरहोर जनजाति के निवासस्थल को क्या जाता है?
उत्तर. टांडा

प्रश्न. बिहार में अग्नि-सह-मिट्टी खनिज कहाँ पाया जाता है?
उत्तर. भागलपुर

प्रश्न. बिहार में प्रति हजार जनसंख्या पर रेलमार्ग की लंबाई कितनी है?
उत्तर. 0.04 किलोमीटर

प्रश्न. पाटलिपुत्र के किले का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
उत्तर. अजातशत्रु ने

प्रश्न. बिहार के कौन-कौन जिले पश्चिमी सीमा पर उत्तर प्रदेश से स्पर्श करते हैं?
उत्तर. रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण

प्रश्न. मेगास्थनीज का पाटलिपुत्र आगमन कब हुआ था?
उत्तर. 315 ई.पू.

प्रश्न. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए कौन सी योजना शुरू की गई है?
उत्तर. ‘E-Z’ पे-कार्ड

प्रश्न. उत्तरी गंगा के मैदान में प्राकृतिक रूप से जलमग्न निम्न भू-भाग को क्या कहा जाता है?
उत्तर. चौर या मन

प्रश्न. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल को अध्यादेश जारी करने का अधिकार प्राप्त है?
उत्तर. अनुच्छेद-213

प्रश्न. भारत के किस राज्य ने सर्वप्रथम अल्पसंख्यक आयोग को वैधानिक अधिकार प्रदान किए?
उत्तर. बिहार

प्रश्न. श्रीमती चक्रवर्ती देवी किस शैली की प्रमुख चित्रकार हैं?
उत्तर. मंजूषा शैली

प्रश्न. बिहार की कौन सी नदी अपना मार्ग लुप्रायः बदलती रहती है?
उत्तर. कोसी

प्रश्न. 322 ई.पू. में किस शासक ने मगध नरेश घनानंद को पराजित कर नंदवंश को समाप्त किया था?
उत्तर. चंद्रगुप्त मौर्य

प्रश्न. अलारकलाम किस दर्शन के विद्वान् थे?
उत्तर. सांख्य दर्शन

प्रश्न. महावीर जैन का मृत्यु स्थल पावापुरी किस जिले में स्थित है?
उत्तर. नालंदा

प्रश्न. राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न. बिहार राज्य में अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत कब हुई?
उत्तर. 1 अप्रैल, 2001

प्रश्न. बिहार के प्रथम महाकवि किन्हें कहा जाता है?
उत्तर. विद्यापति

प्रश्न. बौद्धकालीन जातक कथाओं में स्वर्ण सिक्के को क्या गया है?
उत्तर. निष्क

प्रश्न. कौन सी जनजाति अपने को चंद्रवंशी भी मानती है?
उत्तर. चेरो

प्रश्न. ‘स्मॉल इज ब्यूटीफुल’ किसकी सुप्रसिद्ध कृति है?
उत्तर. ई.एफ. सुमाखर

प्रश्न. गांधीजी ने भारत में पहली बार ‘सत्याग्रह आंदोलन’ बिहार में कहाँ प्रारंभ किया?
उत्तर. चंपारण

प्रश्न. बिहार में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर. 38

प्रश्न. सिराजुद्दौला और अंग्रेजों के बीच प्लासी का युद्ध कब हुआ था?
उत्तर. 23 जून, 1757

प्रश्न. सोनपुर नगर किस नदी के तट पर स्थित है?
उत्तर. गंडक नदी

प्रश्न. प्रमुख समाचार-पत्र ‘बिहारी’ के संपादक कौन थे?
उत्तर. बाबू महेश्वर प्रसाद

प्रश्न. सर गणेश दत्त का जन्म कब और कहाँ हआ था?
उत्तर. 1868 ई., नालंदा जिले में

प्रश्न. सबसे कम लिंगानुपातवाला जिला कौन है?
उत्तर. मुंगेर, (876)

प्रश्न. कौटिल्य का संबंध बिहार के किस विश्वविद्यालय से था?
उत्तर. तक्षशिला

प्रश्न. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक नगरीय जनसंख्यावाला जिला कौन है?
उत्तर. पटना

प्रश्न. किस जेल में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 9 अगस्त, 1942 को गिरफ्तार कर भेजा गया?
उत्तर. बाँकीपुर जेल

प्रश्न. संस्कृत, प्राकृत और मैथिली की मिश्रित भाषा को विद्यापति ने क्या नाम दिया है?
उत्तर. अवहट्ट

प्रश्न. कल्हण द्वारा रचित पुस्तक का क्या नाम है?
उत्तर. राजतरंगिणी

प्रश्न. बिहार की यात्रा करनेवाला प्रथम विदेशी यात्री कौन था?
उत्तर. मेगास्थनीज

प्रश्न. नचारी राग व लगनी राग का सृजन किसने किया था?
उत्तर. कवि विद्यापति

प्रश्न. किस बौद्ध स्तुप को राजा बेन का देवरा भी कहा जाता है?
उत्तर. केसरिया स्थित बौद्ध स्तूप

 

 

Tag:-  Bihar General Knowledge Previous Year Question Paper In Hindi bpsc previous 10-year question paper pdf in Hindi bpsc prelims previous year question paper in Hindi pdf बिहार जनरल नॉलेज 2020 बिहार का जनरल नॉलेज bpsc question paper 2020 in Hindi बिहार सामान्य ज्ञान 2021 बिहार वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान pdf बिहार के वर्तमान gk in english Drishti bpsc previous year question paper

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*