बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बिहार का सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बिहार GK विषय को उच्च स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उम्मीदवार को बिहार GK पढ़ना बहुत ही जरूरी है बिहार जीके की पूरी तैयारी करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार की अच्छी तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि जैसे विभिन्न उप-विषयों पर आधारित बिहार GK Question Hindi 2021 प्रदान कर रहे हैं।
यह प्रश्न पिछले वर्षों जो बिहार के कंपटीशन के एग्जाम हुए थे उन Exam में यह प्रश्न पूछे गए इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें यह आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे।
प्रश्न. ‘हेमंत ट्रॉफी’ का संबंध किस खेल से है?
उत्तर. क्रिकेट
प्रश्न. किस राजा ने पाटलिपुत्र को बसाया था?
उत्तर. उधिन
प्रश्न. मौर्य प्रशासन में स्थानिक क्या था?
उत्तर. जिला प्रशासक
प्रश्न. बिहार में लगनी राग किस अवसर पर गाया जाता है?
उत्तर. विवाह के अवसर पर
प्रश्न. बिहार के किस क्षेत्र के संबंध में बसातीनुल उन्स’ एक मूल्यवान स्रोत है?
उत्तर. तिरहुत
प्रश्न. फल्गु नदी के तट पर कौन सा शहर अवस्थित है?
उत्तर. गया
प्रश्न. 1921 में गांधीजी ने पटना में किस कॉलेज की स्थापना की थी?
उत्तर. बिहार विद्यापीठ
प्रश्न. 1912 ई. में बाँकीपुर, पटना में कांग्रेस अधिवेशन के महासचिव कौन थे?
उत्तर. सच्चिदानंद सिन्हा
प्रश्न. केसरिया, जहाँ खुदाई के पश्चात् भगवान् बुद्ध का स्तूप प्राप्त हुआ, कहाँ स्थित है?
उत्तर. पूर्वी चंपारण
प्रश्न. भगवान् बुद्ध को किस स्थान पर ज्ञान प्राप्त हुआ था?
उत्तर. बोधगया
प्रश्न. ‘मिशन इंद्रधनुष’ की शुरुआत बिहार राज्य के कितने जिलों में की गई?
उत्तर. चौदह
प्रश्न. सारण सिंचाई नहर किस नदी से निकलती है?
उत्तर. गंडक नदी
प्रश्न. 2001 से 2011 के दशक में बिहार में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला कौन है?
उत्तर. मधेपुरा (30.65 प्रतिशत)
प्रश्न. सुयोधन किस राज्य के राजा थे?
उत्तर. कपिलवस्तु
प्रश्न. बिहार ट्रांसफॉर्मेटिव डेवलपमेंट प्रोजेक्ट जीविका-11 का कार्यान्वयन कब से किया जा रहा है?
उत्तर. अगस्त, 2016
प्रश्न. महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक पुस्तक ‘खुलासत-उत-तवारीख’ किसकी रचना है?
उत्तर. महाराजा कल्याण सिंह
प्रश्न. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर. 11 सितंबर, 1908, सिमरिया ग्राम (बेगूसराय)
प्रश्न. वित्तीय वर्ष 2017-18 में सचिवालय अनुदेश के स्थान पर नया क्या बनाया गया है?
उत्तर. Secretariat Manual of Office Procedure
प्रश्न. चूनापुर हवाई अड्डा किस शहर में स्थित है?
उत्तर. पूर्णिया
प्रश्न. बिहार का एकमात्र व्याघ्र अभयारण्य ‘वाल्मीकि व्याघ्र अभयारण्य, पश्चिमी चंपारण’ का कुल क्षेत्रफल कितने वर्ग किलोमीटर है?
उत्तर. 899.38 वर्ग किलोमीटर
प्रश्न. राज्य में छठी आर्थिक गणना का प्रकाशन कब किया गया?
उत्तर. 2016 ई.
प्रश्न . बिहार सरकार द्वारा पर्यटन को किस वर्ष एक उद्योग के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी?
उत्तर. 1987
प्रश्न. ‘राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ को संपूर्ण देश में कब लागू किया गया?
उत्तर. अप्रैल, 2008
प्रश्न. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ किस महाकाव्य की रचना के लिए प्रदान किया गया?
उत्तर. उर्वशी
प्रश्न. नवीनगर ताप विद्युतगृह बिहार के किस जिले में स्थित है?
उत्तर. औरंगाबाद
प्रश्न. मौर्य काल में स्वतंत्र रूप से जीवन व्यतीत करनेवाली विधवाएँ क्या कहलाती थी?
उत्तर. क्षंदवासिनी
प्रश्न. गांधीजी ने चंपारण में सबसे पहले 16 अप्रैल, 1917 को कहाँ का दौरा किया?
उत्तर. जसौली पट्टी
प्रश्न. नेपाल एवं भारत में 1959 ई. में किस परियोजना के लिए समझौता हुआ था?
उत्तर. गंडक
प्रश्न. बरौनी तेलशोधक कारखाने को देश के किस तेल क्षेत्र से पाइपलाइन दवारा जोड़ा गया है?
उत्तर. नहरकटिया (असम)
प्रश्न. मेगास्थनीज की पुस्तक का नाम क्या है?
उत्तर. इंडिका
प्रश्न. पटना विश्वविद्यालय का प्रथम गैर-सरकारी वाइस चांसलर किसे नियुक्त किया गया था?
उत्तर. सच्चिदानंद सिन्हा
प्रश्न. भारत के किस राज्य में सर्वाधिक कोयला खानें अवस्थित हैं?
उत्तर. झारखंड
प्रश्न. बुद्ध स्मृति पार्क का निर्माण कहाँ किया गया है?
उत्तर. पटना
प्रश्न. भौगोलिक क्षेत्र की चर्चा सर्वप्रथम बिहार की किस साहित्यिक रचना में मिलती है?
उत्तर. शतपथ ब्राह्मण
प्रश्न. सर्वप्रथम बिहार के तीन प्रखंडों में समन्वित बाल विकास परियोजना कब प्रारंभ की गई?
उत्तर. 2 अक्तूबर, 1975
प्रश्न. एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank-ADB) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर. दिसंबर, 1966 में
प्रश्न. किस विद्वान् के अनुसार कलिंग युद्ध का मुख्य कारण हाथियों के क्षेत्र को प्राप्त करना था?
उत्तर. कौटिल्य
प्रश्न. बिहार के कौन-कौन जिले दक्षिणी सीमा पर झारखंड से स्पर्श करते हैं?
उत्तर. भागलपुर, बाँका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद और रोहतास
Tag:- बिहार GK Question Hindi 2021 बिहार सामान्य ज्ञान 2021 बिहार करंट अफेयर्स 2021 बिहार करंट अफेयर्स 2020 बिहार जनरल नॉलेज 2021 बिहार का जनरल नॉलेज बिहार जनरल नॉलेज 2021 PDF बिहार करंट अफेयर्स 2021 PDF बिहार के वर्तमान GK bihar gk 2021 bihar gk in hindi
Leave a Reply